महाशिवरात्रि पर्व पर होगा तीन दिवसीय महोत्सव

तीन दिवसीय महोत्सव में सुंदरकांड, भजन सम्राट मनीष तिवारी की भजन संध्या के साथ महाप्रसादी और विशााल भंडारे का आयोजन होगा

रतलाम 3 मार्च 2024। महाशिवरात्रि का पुनीत पर्व आठ मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा।श्री गढक़ैलाश मंदिर अमृतसागर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में सुंदरकांड, भजन सम्राट मनीष तिवारी की भजन संध्या के साथ महाप्रसादी और विशााल भंडारे का आयोजन होगा। श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट के प्रवक्ता सूरजमल टांक ने बताया कि अमृतसागर स्थित श्री गढ़ कैलाश मंदिर नगर का अति प्राचीन मंदिर है। हर साल यहां महाशिवरात्रि महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते है। इस बार भी श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 6 मार्च बुधवार को सुंदरकांड के साथ होगी। माँ भगवती म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रात 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। 7 मार्च गुुरवार को रात 8 बजे सुप्रसिद्ध भजन सम्राट मनीष तिवारी इंदौर के ग्रुप की भजन संध्या का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में होगा। 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि महापर्व पर सुबह 6 बजे रुद्राभिषेक इसके बाद आरती एवं विशाल महाप्रसादी का भव्य आयोजन सुबह 11 बजे मुख्यअतिथि प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्यआतिथ्य में होगा। इसी दिन शाम को 7 बजे एक हजार एक सौ ग्यारह दीप शिखाओं से महाआरती का भव्य आयोजन डीआईजी रतलाम रेंज मनोजकुमारसिंह, कलेक्टर भास्कार लाक्षाकार के आतिथ्य में होगी। इसके बाद रात 8 बज से रतलाम के भजन गायक अनिरुद्ध मुरारी की भजन संध्या होगी। श्री गढक़ैलाश सेवा समिति ट्रस्ट के सतीश राठौर ‘जॉनी’ अशोक जैन चौटाला, बलवीरसिंह राठौर, कैलाश झालानी, संजय दवे, सतीश भारतीय, अमृत कटारिया, बद्री व्यास, धर्मेन्द्र रेडा, कैलाश चौहान, प्रदीप कटारिया, कैलाश राठौड़, नरेश पाटीदार, नारायण देतवाल, दिनेश राठौड़, मुकेश स्वामी, अमित सोनी, कपिल क्षोत्रिय, रामचन्द्र राठौड़, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, कन्हैयालाल राठौर, अशोक कुमार पंवार, खुशाल भारतीय, राजकुमार विश्वकर्मा आदि ने तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।