




रतलाम । नगर के चंहूमुखी विकास हेतु दृढ़ संकल्पित महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने 9 मार्च 2024 शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डो में 7.80 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन क्षेत्रिय पार्षदों के साथ कर इतिहास कायम किया है।
महापौर श्री पटेल ने वार्ड क्रमांक 9 में कस्तुरबा नगर मुख्य मार्ग से योगी विहार एवं शक्ति नगर रोड़ तक 8618856 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व आरो आश्रम के पीछे 4661100 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड क्रमांक 22 में अमृत सागर कालोनी सरस्वती स्कूल के पास 3379400 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड क्रमांक 27 में अरिहंत परिसर कालोनी से महू रोड तक 7287650 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व भोई मोहल्ला क्षेत्र में नाले पर 5105840 की लागत से आरसीसी बॉक्स कलवर्ट निर्माण, वार्ड क्रमांक 33 में राजपुत बोर्डिंग की आंतरिक सड़को का 4272800 की लागत से सीमेन्टीकरण, वार्ड क्रमांक 16 में नवकार नमकीन से सागोद रोड तक 11245950 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व पेवर ब्लॉक स्थापना कार्य, वार्ड क्रमांक 29 में राजस्व नगर आनन्द पैलेस के पीछे 5856200 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क एवं आरसीसी पाईप क्रॉस ड्रेन निर्माण, वार्ड क्रमांक 34 में 40 व 25 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 37 में 14 लाख की लागत से सड़क निर्माण वार्ड क्रमांक 39 में सुरजपौर से मोचीपुरा तक 1400000 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व अजाक्स थाने के पास 2800000 की लागत से संजीवनी क्लीनिक निर्माण, टाटा नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1280000 की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व सैनिक कल्याण बोर्ड के पास 2900000 की लागत से मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण इस तरह कुल 78227796 की राशि के विकास कार्यो का भूमि पूजन कर इतिहास कायम किया है।
उक्त अवसरो पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने पृथक-पृथक उदबोधन में कहा कि वर्तमान परिषद विकास के लिए कटिबद्ध है ओर शहर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। 9 मार्च का दिन ऐतिहासिक रहा इस दिन हमने 7.80 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डो में विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन कर नागरिकों को उनकी आशाओं के अनुरूप विकास की सौगात दी है।
भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री निमिष व्यास, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, श्री कृष्णकुमार सोनी, महेन्द्र नाहर, मंसूर जमादार, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, श्री रणजीत टांक, श्री मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती यास्मिन शैरानी, श्री परमानन्द योगी, श्रीमती मनीषा विजयसिंह चौहान, श्रीमती हीना मेहता, श्री वहीद शैरानी श्री योगेश पापटवाल, श्री वसीम अली, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, श्री मंगल लोढ़ा, पूर्व पार्षद श्री राजेन्द्रसिंह पवांर, श्री सुदीप पटेल, के अलावा सर्वश्री जगदीश सोलंकी, दीपक राजपुरोहित, दीपक शर्मा, किरण तवंर, मंगला उपाध्याय, मुनेश चौधरी, संगीता पोरवाल, नीलम पटेल, सतीश तिवारी, नीवन व्यास, मुकेश बैरागी, श्याम सुन्दर भाटी, नागेश सिंह, हिम्मत सिंह, सांईराम, भेरूलाल, धमेन्द्र सोलंकी, हार्दिक मेहता, गोविन्द चौहान, चमन मारू, देवेन्द्र सिंह, इसरार रहमानी, नानक हींगोरानी, रामसिंह ठाकुर, गोपालसिंह पवांर, कुलदीप सोनी, भारत सोलंकी, कालूभाई प्रजापत, प्रकाश सोनी, पीयूष सोनी, असलम, असीम व्यास, इलियास, आकाश खड़के, डॉक्टर अभय चौपड़ा, डॉक्टर पीएन श्रीवास्तव ,डॉक्टर केतन खंडेलवाल, महेश अग्रवाल, प्रोफेसर देवेंद्र शर्मा ,भुवनेश पंडित ,गोपाल मित्तल ,रूमी कॉन्ट्रैटर प्रकाश चोपड़ा, भवानी शंकर शर्मा, हरजीत सिंह सलूजा, संजय छापरी, श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती मिली राठी, श्रीमती उमा मित्तल, श्रीमती संगीता पगारिया सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।