विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना की बैठक संपन्न

जावरा (अभय सुराणा) । विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना की बैठक लक्कड़ पिठा क्षेत्र कार्यालय जावरा पर संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई वह आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा तय की गई जिसमें रंग पंचमी पर विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना मालवा प्रांत जावरा द्वारा समाज के सभी सदस्यों के सानिध्य में रंगारंग गैर निकालने का निर्णय लिया गया ,व सनातन सेना का रतलाम जिले में सभी ब्लाक में गठन करके जिले का गठन पुर्ण किया जावेगा,जहां पर मुख्य रूप से विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना मालवा प्रांत के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पांचाल, गोपाल पांचाल, भूपेंद्र पांचाल, संजय पांचाल ,मनोज पांचाल ,नंदकिशोर पांचाल, अनिल पांचाल ,मूलचंद पांचाल ,जितेंद्र पांचाल , अशोक पांचाल,समरथ पांचाल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।