माणक चौक सब्जी मण्डी बनेगी सर्व सुविधायुक्त

  • रतलाम नगर होगा पॉलीथीन मुक्त
  • निगम के साधारण सम्मेलन में प्रस्ताव पारित

रतलाम 10 मार्च । 9 मार्च को आयोजित नगर निगम के साधारण सम्मेलन में वित्तिय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय पत्रक (बजट) पारित किये जाने के साथ ही महापौर श्री प्रहलाद पटेल के प्रस्ताव अनुसार माणक चौक सब्जी मण्डी को सर्वसुविधायुक्त बनाने रतलाम नगर को पूर्णतः पॉलीथीन मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
माणक चौक सब्जी मण्डी जो कि काफी पुरानी है को सर्व सुविधायुक्त बनाने का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किया गया साथ ही रतलाम नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाये जाने हेतु पॉलीथीन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने का प्रस्ताव भी सर्वानुमति से पारित किया गया इस संबंध में निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार को तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के लिये निर्देषित किया गया।