मृतक श्रमिकों के परिवारजनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशी वितरित की गई

जावरा (अभय सुराणा) । मुख्यमंत्री जनकल्या (संबल) योजना अन्तर्गत दिं. 10 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के कुल 30591 पंजीकृत मृतक श्रमिकों के परिवारों को 678 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि ग्वालयिर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से की ।
उक्त क्रम में नगर पालिका परिषद जावरा क्षैत्र के कुल 42 मृतक पंजीकृत के परिवारजनों को राशी 90 लाख रूपए सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई । निकाय के परिषद हॉल में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया । जिसमें भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री भाजपा सोनु यादव, पार्षद सोनु सोलंकी, अनिल मोदी, रजत सोनी, शिवेन्द्र माथुर, कन्हैयालाल हाड़ा, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, राजेश धाकड़ की उपस्थिति रही व श्रमिकों के परिवारजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । उक्त कार्यक्रम में आभार शुभम सोनी ए.ई. नगर पालिका परिषद जावरा ने माना।