

रतलाम। दिनांक 10 मार्च 20 24 रविवार को न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की 85 वर्ष से अधिक एवं सक्रिय 150 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें 97 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति का स्मरण कर भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सर्व ब्राह्मण महिला महासभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा व्यास ने कहा कि समाज में एकता के लिए महिलाओं की भूमिका अहम साबित हो सकती है।मुख्य अतिथि डॉ अनुराधा तिवारी ने कहा कि अपने बच्चों को संस्कारों की शिक्षा अवश्य दें। विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। श्रीमति प्रेमलता दवे , श्रीमती अदिति दवेसर एवं विशिष्ठ वक्ता डॉ गीता दुबे,डॉ भारती जोशी ने भी महिलाओं के प्रतिनिधित्व और उनके योगदान पर अपने विचार रखे। स्वागत भाषण महासभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी जोशी एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी पाठक ने दिया जिसमें महासभा द्वारा विगत समय मे किये गए कार्यो का लेखा जोखा पेश किया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री पातीराम शर्मा, श्री गोपाल जोशी, श्री राजेन्द्र शर्मा,श्री मुरलीधर चांदनी वाला,श्री शांतिलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, केके द्विवेदी, सुनील गौतम, विजय शर्मा , राजू हाकी, प्रशांत व्यास, आईपी त्रिवेदी, एस एन पालीवाल, ओ.पी.पालीवाल, शरद शुक्ला, दुर्गेश सरोलिया, सत्येंद्र जोशी, संदीप व्यास, नवदीप शर्मा, हेमंत तिवारी, एल के द्विवेदी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र कुलकर्णी, चेतन शर्मा, नरेश शर्मा, , दिनेश शर्मा, महेश व्यास, भावेश जी एवं श्रीमति सुलोचना शर्मा, श्रीमती उषा दुबे, श्रीमती सीमा सरोलिया, श्रीमती रक्षा मिश्रा, श्रीमती आरती त्रिवेदी, श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, श्रीमती राखी व्यास,श्रीमती सुषमा नारमदेव, श्रीमती मंजू जोशी,श्रीमती रानू तिवारी, श्रीमती शारदा शर्मा, श्रीमती रजनी जोशी, श्रीमती नूतन भट्ट, श्रीमती कल्पना पुरोहित, श्रीमती सरोज ओझा, श्रीमती आशा शर्मा,श्रीमती कविता कुलकर्णी आदि की उपस्थित रही ।कार्यक्रम का संचालन सविता तिवारी व अजय जोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र तिवारी ने माना। उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने दी।