



रतलाम। लायंस क्लब ऑफ रतलाम ग्रेटर के तत्वाधान में आज कोषाध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल द्वारा मुख बघिर एवं मंद बुद्धि विद्यालय में भोजन का कार्यक्रम रखा गया उसके अंतर्गत दिनेश खंडेलवाल ने मुख बघिर एवं मंद बुद्धि बच्चों के साथ अपनी बर्थडे केक काटकर बनाई और सभी बच्चों को लीड पेन ,और टॉर्च भेट की । जो कि उनकी रात की दिनचर्या में बहुत ही उपयोगी साबित होगी । बच्चे टॉर्च लेकर इतने खुश थे की उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। कार्यक्रम में निम्न व्यक्ति उपस्थित रहे । लायन अध्यक्ष मयंक कठियारी , लायन सचिव दीपक चौरडिया ,लायन संदीप चौरडिया , लायन अजय भावसार लायन रवि बोथरा , लायन अल्पना खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।