निर्माणाधीन विद्युत ग्रीड व उप स्वास्थ्य केंद्र का किया अवलोकन

दौलतपूरा में की शोक संवेदना व्यक्त

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । समीपस्थ ग्राम आंबा में निर्माणाधीन विद्युत ग्रीड एव उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का अवलोकन विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय ने किया। इस दौरान आपने निर्माण कार्य को शीघ्र समय सीमा में पूरा करने व उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर समतलीकरण कर बाउंड्रीवाल बनाये जाने का निर्देश दिए।
ग्रामीणों की समस्याओ का मौके पर ही किया समाधान
साथ ही ग्रामीणों द्वारा विधायक को अलग अलग समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने तुरंत अधिकारी से चर्चा कर समस्याओ को मौके पर ही समाधान करवाया। विधायक ने संगठन का कार्य करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क करते हुए सेल्फी ली व चाय पे चर्चा की। इस दौरान विधायक डॉ पाण्डेय ग्राम दौलतपूरा भी पहुचे जहाँ गत दिनों गांव के ही भगवतीलाल व उसकी पुत्री शिवानी की दुर्घटना में हुए दुखद निधन पर परिवार का ठाठस बंधाया व हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पाटीदार, बालाराम पाटीदार, हरीश पाटीदार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन सहित विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहे।