लायंस क्लब मेंन, लायंस क्लब समर्पण द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर सम्पन्न

रतलाम। जंक फूड का सेवन न करें हेल्दी भोजन पर ध्यान दें कैंसर जैसी महामारी से बचे डॉक्टर अंकित शाह एस कैंसर विशेषज्ञ उक्त विचार आज लायंस क्लब में लायंस क्लब मेंन, लायंस क्लब समर्पण द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर अभियान में व्यक्त किए बड़ौदा एच जी जी ग्रुप से पधारे डॉक्टर दिव्येश पटेल एमडी (चाइल्ड कैंसर विशेषज्ञ) व रोबोटिक विधि से उपचार के विशेषज्ञ डॉक्टर शिशिर शाह एम एस ने विधि के लाभ व पीड़ित की पीड़ा कम हो पर प्रकाश डाला। लायंस क्लब अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपुरोहित व समर्पण क्लब अध्यक्ष श्रीमती लायन सर्जन राजपुरोहित ने डॉक्टर का स्वागत व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर मेंन क्लब के श्री कुलदीप द्विवेदी, लायन सिलावट, लायन नीरज सुरोलिया, लायन विक्रम सिसोदिया, ट्रेजर लायन श्री तिवारी जॉन चेयर पर्सन डॉ प्रीति सोलंकी, समर्पण क्लब से डॉक्टर सुलोचना शर्मा, लायन वीणा छाजेड़, ला. प्रेमलता दवे, लायन सविता तिवारी, गोड क्लब अध्यक्ष लायन सरोज ओझा, लायन कल्पना राजपुरोहित, लायन आरती त्रिवेदी, लायन छवि नीलिमा सिंह, सचिव लायन रीता दीक्षित, कोषाध्यक्ष किरण ओझा, ला अर्चना अग्रवाल, लायन पुष्पा वासन, लायन शबाना खान,ला. विनीता नागोरी,लायन अंजलि पिपलिया एवं लायन भारती लुणावत उपस्थित रही। राजपुरोहित जागृति मंच अध्यक्ष श्रीमती किरण जी राजपुरोहित, यमुना राजपुरोहित उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया वह आभार श्री संजय गुणावत ने माना।