

रतलाम। बाबा श्याम रोटी नरेश खाटू श्याम बाबा के तीर निशान एवं एवं उनका शीश लेकर रावटी से पैदल श्याम प्रेमी रतलाम सागोद रोड पहुंचे एवं यहां पर हिंदू राष्ट्र महासभा संगठन के भारती यादव राष्ट्र संगठन मंत्री के नेतृत्व में पदाधिकारी ने स्वागत सत्कार फूल वर्षाद्वारा अभिनंदन किया गया तथा बाबा श्याम प्रेमी रावटी से पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। यह यात्रा सखवाल नगर रतलाम पर समाप्त हुई एवं यहां पर तीन निशान चढ़ाए गए। जिसमें समस्त पदाधिकारी में भारती यादव राष्ट्र संगठन मंत्री मुकेश राठौर राष्ट्र महासचिव मनीष पांडे प्रदेश प्रभारी नितिन पाठक प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र पुरोहित प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमारी महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रिया जी विजय सोलंकी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश पाटीदार राजा शर्मा दिनेश मालवीय कुणाल राठौड़ सभी समस्त पदाधिकारी गण आयोजन में सम्मिलित रहे। सभी ने पुष्प हार द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र पुरोहित द्वारा दी गई है।