
जावरा (अभय सुराणा)। सिविल हॉस्पिटल जावरा में आज विश्व ओरल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डाक्टर दीपक पालड़िया ने सभी स्वास्थ कर्मियो को शपथ दिलाई, दंत रोग चिकित्सक डॉ फैजान उस्मानी ने बताया कि इस वर्ष की थीम, ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी बाड़ी , निर्धारित की गई है, दातो की देखभाल,उपचार, पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई, ब्रश करने की सही विधि चिकित्सको द्वारा बताई जाएगी,साथ ही ओरल कैंसर को स्क्रीनिंग भी की जायेगी,20 मार्च से 10 अप्रैल तक ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है हरी सब्जियां तथा दूध से बने पदार्थ खाने चाहिए, दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन करना है, कार्यक्रम में डाक्टर दिनेश कन्नौजे,डाक्टर अनिता नरगेश, डाक्टर उमा पाटीदार, कैलाश पवार , शैलेन्द्र कुमार दवे,सायमा खान, रेखा वर्मा आदि मौजूद थे, यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।