मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर फाग उत्सव

रतलाम 22 मार्च। श्री मेहंदीकुई बालाजी जन कल्याण न्यास एवं नवयुवक मंडल के तत्वावधान में 23 मार्च को शाम 7.30 बजे सियाराम फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में इस अवसर पर भगवान के श्रंृगार दर्शन, पुष्प होली, इत्र वर्षा एवं फाग भजन होंगे। न्यास एवं मंडल ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।