आ अब लौट चलें अपनी संस्कृति की ओर, लिव इन रिलेशनशिप बहुत बड़ा खतरा, प्री वेंडिग शूट बंद करो – पंडित अर्जुन गौतम

आज श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर स्वर्णिम भारत मंच ने नगर भोज रखा

उज्जैन । हमारी संस्कृति की तरफ हमे वापस लौटना पड़ेगा । दो कल होली है कई लोग कहते है कि हमे रंग से एलर्जी है हम होली नही खेलते ये कब समझेंगे की होली के रंग के लिए जिसके घर कोई मर जाता है वो रंग डलवाने के लिए इंतजार करता है की कोई हमारे घर आकर रंग डाल दे । जन्म दिन पर जो केक काट रहे है वो हमारी सभ्यता संस्कृति को मिटा रहे है हमे सबको संकल्प लेना होगा हम आज से कोई को भी केक नही काटेंगे । यह बात व्यासपीठ से पंडित अर्जुन गौतम ने कही । स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन निशुल्क भोजन शाला परिसर बीमा हॉस्पिटल गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड़ पर हो रहा है जिसका समापन आज 5 बजे नगर भोज के साथ होगा । सात दिन तक चलने वाली श्रीमद भागवत कथा के मुख्य यजमान भगवान चिंतामण गणेश है।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि निशुल्क भोजन सेवा के निमित्त मुख्य यजमान भगवान श्री चिंतामण गणेश की कृपा से स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले सात श्रीमद भागवत कथा बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड़ पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चल रही है । स्वर्णिम भारत मंच द्वारा भगवान चिंतामण जी के मुख्य यजमान के रूप में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन अवसर पर शहर वासियों को नगर भोज करने की व्यवस्था रखी है ।

पारिवारिक मैत्री समागम

जो महिलाएं संगीत मंडली चलाती है उन्होंने आज की पीढ़ी की बहुओं को ढोलक ,लोक गीत , बधावनी गाना सिखाया । सासुओ ने अपनी बहुओं को परसा हाथो से भोजन तो किसी ने अपनी बेटी की तरह बहू का दुलार किया । आयोजन समिति में सम्मिलित होने वाले सभी के परिजन एक परिवार की तरह एक जाजम पर भोजन कर रहे है । बरसाना से आए राधा रानी के सुहाग का सिंदूर प्रतिदिन महिलाओं को वितरित किया जा रहा है।

कृष्णा ने आए रूखमणि को विवाह

स्वर्णिम भारत मंच के जितेंद्र बैरागी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कथा प्रसंग में भगवान कृष्ण रूखमणि का विवाह हुआ । कृष्ण बग्गी में सवार होकर बारात लेकर आए । रूखमणि को कन्यादान किया गया सुहाग का सिंदूर महिलाएं को वितरित किया । आज श्रीमद भागवत कथा दोपहर 2 से 5 बजे होगी । विश्राम आरती के बाद नगर भोजन रहेगा ।
व्यास पीठ की आरती में बालयोगी राज्य सभा सांसद उमेश नाथ जी महाराज , आचार्य अखिलेश महाराज , ब्रह्मकुमारी उषा दीदी , विधायक महेश परमार ,पूर्व मंत्री पारस जैन ,पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, प्रेम सिंह यादव आदि ने की ।