
जावरा (अभय सुराणा) । इन दीनों गांवो में भी चेन लूटने की घटनाएं बढ़ती जा रही थी अपराधियों ने अपना निशाना विशेष कर वृद्ध महिलाओं को बनाना चालू कर दिया था। विगत दिनों 6 मार्च को गांव डोडियाना की रहने वाली भूली बाई प्रजापत जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष की रिपोर्ट में बताया गया कि जब वह खेत पर काम करने जा रही थी तभी दो युवा मोटरसाइकिल लेकर आए और कान से सोने के टॉप्स खींच कर ले गए जिससे महिला के दोनों कान भी लहू लुहान हो गए थे। आज सी.एस.पी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा ने एक पत्रकार वार्ता में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गेश आमों के नेतृत्व में औद्योगिक पुलिस थाना की टीम गठित की गई थी।
मूखबीर की सूचना आरोपी गिरफ्तार
जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगालना चालू किये तो दो संदिग्ध नजर आए। जब मुखबिर ने दोनों का फोटो देखा तो बताया कि खाचरोद के गांव अर्जला थाना खाचरोद के हैं। पुलिस ने अपना जाल बिछाकर धर्मेंद्र बागरी को गिरफ्तार किया। उससे सोने के टॉप्स जप्त किए इस प्रकरण में दूसरा आरोपी मुकेश बागरी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी। पकड़े गए आरोपियों ने बिलपांक पिपलोदा व भाट पचलाना में भी लूट की वारदात करना किया स्वीकार। इस तरह पुलिस को मिली सफलता।