
जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर में विराजित हाजरा हजूर देव श्री मणिभद्र वीर के मंदिर जीर्णोद्धार की 15वी वर्षगाँठ बड़े हर्षोल्लास से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो के साथ दिनाँक 24 मार्च रविवार को मनाई जावेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत विजय मुहूर्त में श्री मणिभद्र देव का विशेष अनुष्ठान पिपली बाजार मंदिर चोक में होगा। दोपहर 3.30बजे 56 पकवानों का थाल एवं सुखड़ी चढ़ाई जावेगा व 4 .30 बजे अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ श्री मणिभद्र वीर की महा आरती होगी।कार्यक्रम में अनुष्ठान की विधि श्री मनीष मेहता रियावन वाले सम्पन्न कराएंगे। संगीत मय प्रभु भक्ति प्रसिद्ध गायक श्री चिराग चोपड़ा & म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किं जावेगी। इस अवसर ओर तखतगढ़ राजस्थान के कलाकारों द्वारा श्री मणिभद्र देव की आकर्षक अंगरचना कि जावेगी व मंदिर जी मे आकर्षक विधुत व पुष्प द्वारा सजावट की जावेगी। तत्पश्चात सकल नवकार मंत्र आराधकों का स्वामीवात्सल्य होगा।सम्पूर्ण कार्यक्रम लाभार्थी परिवारों के सहयोग से होगा। श्री मणिभद्र भक्त मंडल द्वारा जावरा नगर के श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया है। इस अवसर पर श्री मणिभद्र देव के परम भक्त श्री बाबूलाल राठौड़ पूना, श्री मनोहर लाल जी मेहता रिंगनोद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर के सभी जैन मंडलो का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्यकर्ता अपनी सेवाओं के माध्यम से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करेंगे।