श्रीमती माधवी पुरषोत्तम आप्टे का नेत्रदान सम्पन्न, दो व्यक्तियों के जीवन मे आएगा उजियारा

रतलाम । नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास समिति बड़नगर के सहयोग से नेत्रदान दिनांक 27/03/2024 बुधवार को प्रातः 11बजे स्व.श्रीमती माधवी पति स्व.श्री पुरषोत्तम जी आप्टे उम्र 84 वर्ष,बिचलवास रतलाम का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के, श्री भगवान जी ढलवानी , प्रशांत व्यास ने परिजनों को प्रेरित कर पुत्र व परिजन कि सहमती से गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के साथ रतलाम पहुंच के नेत्रदान सम्पूर्ण किया । नेत्रदान के दौरान ,हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, , भगवान ढलवानी, सलभ अग्रवाल, प्रशांत व्यास, व न्यास जे पंकज मोरवाल व मेनेजर संजय कुमावत उपस्थित थे। संस्था के नवनीत मेहता,शीतल भंसाली,राकेश पोरवाल, जनक नागल, ca रितेश नागोरी, ca गौरव गांधी, गोपाल जी पतरा वाला, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए आपटे परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया।