
जावरा । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा द्वारा वर्ष 2024 – 25 के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं परामर्शदाता अभय सुराणा को पुनः सर्वानुमति से अपना अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
सुराणा ने कहा कि वह सदस्यों की भावना का सम्मान करते हुए संस्था को इस वर्ष एक नई ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे। तथा आओ हम सब मिलकर अच्छा और कुछ नया करने के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। आपके मनोनयन पर स्नेहीजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाइयां दी है।