लोकसभा चुनाव को लेकर हुई नियुक्ति

पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार जावरा मंदसौर नीमच लोकसभा क्षेत्र के मीडिया संयोजक निलेश जैन ने लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय व भाजपा रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से 222 जावरा विधानसभा से प्रफुल जैन को विधानसभा मीडिया संयोजक मनोनीत किया। गौरतलब है कि जैन पिछले विधानसभा चुनाव में भी यह जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके है और उनके कार्यो को देखते हुए पुनः लोकसभा चुनाव में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है जैन 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में व 21 वर्षो से राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत है वही नगर परिषद पार्षद, विद्यार्थी परिषद, भाजपा व भाजयूमो के साथ साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। इनकी नियुक्ति पर ईस्ट मित्रो ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।