
रतलाम। अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश रतलाम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें भोपाल से आए हुए विशेष अतिथियों रोहित जी दुबे गोपाल जी व्यास भार्गव जी का स्वागत सम्मान सत्कार किया गया। जिसमें हिंदू महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा स्वागत की श्रृंखला में आयोजन को सफल बनाया एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र पुरोहित द्वारा दी गई।