अभिभाषक संघ खाचरौद का चुनाव कार्यक्रम जारी

खाचरौद । अभिभाषक संघ खाचरौद की चुनाव प्रक्रिया के संबंध में एक मीटिंग चुनाव अधिकारी डीडी राठी की अध्यक्षता एवं सदस्य अभिभाषकों की उपस्थिति में न्यायालय परिसर में स्थित संघ कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें अभिभाषक संघ के आगामी कार्यकाल वर्ष 2024–25 के लिए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चुनाव हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
उक्त जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के सदस्य हर्षित चौरड़िया ने बताया कि खाचरौद अभिभाषक संघ के चुनाव पूर्व में प्रचलित नियमों अनुसार कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत मात्र अध्यक्ष पद हेतु चुनाव होंगे और चयनित अध्यक्ष ही कार्यकारिणी का गठन करेंगे। चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा कि मतदाता सूची का प्रकाशन संघ कार्यालय पर 22 अप्रैल को किया जाएगा। उसके उपरांत संघ के सदस्य अभिभाषक अध्यक्ष पद हेतु अमानत राशि संघ कार्यालय पर जमा कराकर दिनांक 23 व 24 अप्रैल को अपना नामांकन कर सकते है। जांच व नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 26 अप्रैल को किया जाएगा। दिनांक 29.4.24 को सदस्य प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक अपना मतदान कर सकेंगे। शाम 5:00 बजे तक चुनाव परिणाम घोषणा की जावेगी। चुनाव अधिकारी श्री राठी ने सभी अभिभाषकों एवं प्रशासन से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।