

रतलाम,17 अप्रैल। मूणत परिवार का पारवारिक मिलन समारोह सैलाना रोड स्थित मोहन बाग में आयोजित हुआ। इसमें 250 परिवारों के 1000 से अधिक सदस्य शामिल हुए। समारोह में मूणत परिवार का गौरव बढाने जा रही मुमुक्षु श्रुति बहन मूणत का बहुमान किया गया।
पारिवारिक मिलन समारोह के आरंभ में मूणत परिवार की कुलदेवी श्री वायण माता का स्मरण किया गया। इसके बाद परिवार सदस्यों की और से मुमुुक्ष बहन का बहुमान हुआ। इस दौरान प्रकाश मूणत, निर्मल मूणत, विनोद मूणत, अभय मूणत, वरिष्ठ वर्धमान मूणत, समीरमल मूणत,पूनमचंद मूणत, अमृतलाल मूणत आदि मौजूद रहे। समारोह के अंत में संदीप मूणत ने आभार व्यक्त किया।