पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस कर्मचारियों को विदाई दी गई

रतलाम। पुलिस महकमे के कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक हनुमंत सिंह चौहान, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार त्यागी, एवम कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत ने तीनो शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक हनुमंत सिंह चौहान द्वारा 37 वर्ष 01 माह 15 दिन, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार त्यागी द्वारा 41 वर्ष 02 माह 29 दिन एवम कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद द्वारा 39 वर्ष 10 माह 19 दिन पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए।
विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जिला श्री राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक श्री मति अर्चन आमेरिया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।