
रतलाम । नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया कि किसी भी परिवार में निधन की सूचना मिलते ही दुसरो की जिंदगी रोशन हो इसलिए संस्था के सदस्य सक्रिय हो जाते है एवम परिजनों को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा देते रहते है इसी क्रम में आज ग्राम करमदी मे श्री मोतीलाल जी पटेल की पुत्रवधू श्री रंगून जी पाटीदार की धर्मपत्नी डॉ गोकुल पाटीदार, पवन पाटीदार की माताजी श्रीमती सीता देवी पाटीदार का सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि में उपचार के दौरान रात्रि में 1 बजे आकस्मिक निधन होने पर श्री रजनीश पाटीदार की सक्रियता से परिजनों को श्रीमति सीता पाटीदार के नेत्रदान (कार्निया)दान करने की प्रेरणा दी परिजनों के द्वरा स्वीकृति देने पर संस्था के हेमन्त मूणत को सूचित किया मूणत द्वारा मेडिकल कालेज की आई बेक की टीम को सूचना दी दुसरो की जिंदगी में रोशनी लाने के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज की नवागत डीन श्रीमती अनीता मुथा के कुशल मार्गदर्शन में नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में , नर्सिंग आफिसर ,श्री विनोद कुशवाह, श्री हैप्पी पीटर, श्री अरुण बरोदिया द्वारा प्रातः काल 7.30 बजे नेत्रदान (कार्निया) सम्पन्न हुआ नेत्रदान करवाने में श्री रजनीश जी पाटीदार ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज से टीम को लेकर ग्राम करमदी पहुंचे एवम पुनः मेडिकल कालेज पर पहुचाया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, रजनीश पाटीदार मौजूद रहें।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत,नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल,भगवान ढलवानी ,शलभ अग्रवाल ,रजनीश पाटीदार, शीतल भंसाली, प्राशान्त व्यास, CA रितेश नाग़ोरी, CA गौरव गांधी, CA अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, विवेक अग्रवाल,मीनू माथुर, मंजुला माहेश्वरी, राखी व्यास, सपना दुबे, रीना टाक,अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।