कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक संपन्न

रतलाम । शास्त्री नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रतलाम – झाबुआ संसदीय सीट पर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को विजयश्री दिलाने हेतु पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश ए.आई.सी.सी. प्रभारी डॉ. मनोज उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया व विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव यास्मीन शैरानी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरसिंह शेखावत, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह अठाना विशेष रुप से उपस्थित थे ।
स्वागत उदबोधन प्रदेश प्रभारी डॉ.मनोज उपाध्याय व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने कहा कि हमें कांग्रेस के गारंटी पत्र को घर – घर पहुंचाकर अपने – अपने क्षेत्र के बुथों पर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराना है । कांग्रेस के घोषणा पत्र अनुसार महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये सालाना मिलेंगे। कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि हमारी टीम कांग्रेस के इस घोषणा पत्र को घर- घर पहुंचायेगी व काग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेगी व पूरे चुनाव श्री भूरिया जी को भारी बहुमत से जिताने में निष्ठा के साथ काम करेगी । बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र प्रतापसिंह सिंह , पार्षद नासीर कुरैशी, इक्का बैलूत, अनिल पुरोहित , शीतल सेन , अफजल हुसैन, बाबुलाल पिरोदिया, ओम पहाड़िया , राजू नागर, अमृत सोलंकी, मदन पोरवाल, अस्सु भाई शैरानी, अफजल कप्तान, अनीस कुरैशी, निरंजन चौहान , गुलासिंह कुशवाह ,मोतीलाल सोनी , निरंजन सोनी , किशनदा ( पार्षद), भरत सेन, टीनू मेन , शैतान कसेरा, गोपाल कसेरा, पुष्पकर बच्चन, रमेश राठौर आदि कांग्रेसनेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राजेश प्रजापत व आभार पुरुषोत्तम कसेरा ने माना ।