विधायक डॉ. पाण्डेय ने पिपलौदा मण्डल के विभिन्न ग्रामो का किया दौरा

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन)। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने मंदसौर जावरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मण्डल के ग्राम आजमपुर डोडिया, अयाना, माताजी बड़ायला तथा बोरखेड़ा सहित करीब 10 बूथ के कार्यकर्ताओ की बैठक ली। विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया की अबकी बार 400 पार के मोदी के संकल्प को पूर्ण करने हेतु कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए विधायक डॉ. पाण्डेय ने कहा की यह चुनाव राष्ट्र को बचाने और मजबूत करने का चुनाव है कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हमारे देश को आजादी के बाद भी गुलामी के चिन्ह हमारे माथे थोप रखे थे जिन्हे मिटाने का काम मोदी सरकार करते हुए देश को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हे। इसलिए हमे प्रत्येक बूथ से 370 की बड़त प्राप्त करके ऐतिहासिक वोटो से हमारी लोकसभा से भाजपा को जीता कर मोदी जी के संकल्प को पूर्ण करना है इसलिए हमे 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करवाने की योजना को प्रत्येक बूथ पर बना कर मतदान करवाना है।
बूथ के आंकड़ों के साथ पन्ना समिति को मिली जिम्मेदारी
विधानसभा सयोजक महेश सोनी ने भी विगत चुनावों में बूथ के आंकड़ों को बताते हुए इस चुनाव में बूथ की टोलियों की जानकारी लेकर पन्ना समितियों को मजबूत करने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने भी अपनी बात में 85 वर्षीय तथा विकलांग मतदाताओं के मतदान की प्रकिया समझाते हुए कहा की हमे अपने अपने बूथों पर इन वर्गों के सभी मतदाताओं का मतदान पूर्ण करवाना है।
इनकी रही उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, मण्डल उपाध्यक्ष कारूलाल डांगी, कचरूलाल जाट, उपसरपंच अशोक भटोड़िया, भेरू सिंह सोलंकी, अनोप सिंह, कंवरलाल पाटीदार, गोपाल पटेल, नानालाल शाह, विक्रम सिंह तंवर, भंवर सिंह भगत, कमल पटेल, सरपंच समरथमल खारोल, भाजयूमो मण्डल महामंत्री अनिल डांगी, सह कोषाध्यक्ष शुभम सिंह अयाना, महेंद्र सिंह चौहान, मनीष खारीवाल, विनोद दास, मोतीराम, शम्भू सिंह, सुरेश कारा, कन्हैयालाल पाटीदार, दिगपाल सिंह, महेंद्र, वरिस्ठ बापूसिंह, मांगूसिंह चोहान आदि उपस्थित थे।