रतलाम के प्रसिद्ध गराडूं व्यसाई श्री मोतीलाल सुराणा की धर्म सहायीका का देवलोकगमन होने पर परिजनों ने समाजहित में किया नेत्रदान

रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही नेत्रम संस्था का प्रत्येक सदस्य अपने गंभीर कर्तव्यों पालन का निर्वहन करते हुए 24 घंटे जागृत रहता है आ रहा ह इसी क्रम में आज 1 मई को दोपहर में रतलाम के प्रसिद्ध गराडूं व्यसाई श्री मोतीलाल सुराणा की धर्म सहायीका श्रीमती मोहन देवी सुराणा का देवलोकगमन होने पर नेत्रम के ओमप्रकाश अग्रवाल, विशाल मूणत, गोपाल सोनी शलभ अग्रवाल ने परिजनों ने समाजहित में नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी उनके पुत्रो श्री कमलेश, दिनेश,ललित, संजय सुराणा ने स्वकृति प्रदान करने के बाद नेत्रम के श्री ओमप्रकाश अग्रवाल ने गीता भवन न्यास बड़नगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के श्री उमाशंकर मेहता, पंकज मोरवाल, परमानंद राठौर के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न की। नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के भगवान ढलवानी, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत, गोपाल पतरा वाला, मीनू माथुर ,कमल गुप्ता ,राखी व्यास मौजूद रहे। नेत्रम परिवार ने सुराणा परिवार का प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।