सफाई के साथ इंदौर को मतदान में भी नंबर वन बनाये – महापौर पुष्यमित्र भार्गव



इंदौर। इंदौर शहर के हालात कहीं बेंगलूरु जैसे नहीं हो जाए, इसलिए जरूरी है कि हम अभी से बारिश के पानी की एक एक बूंद को सहेजे। केवल जल संवर्धन नहीं, जल पुनर्भरण भी हो। वर्षा जल को जमीन मे उतारने के साथ साथ हमें सघन पौधारोपण करना भी जरूरी है ताकि प्राणवायु भी बनी रहे।
ये विचार पर्यावरणविद् डॉ. दिलीप वाघेला के हैं, जो उन्होंने जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप इंदौर स्वस्तिक के विट्ठल रुकमणि गार्डन मे आयोजित शपथ विधि एवं पौधारोपण समारोह में अतिथि वक्ता बतौर कहे।
मुख्य संबोधन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान कर इंदौर को साफ सफाई के साथ, साथ मतदान मे भी नंबर वन बनाये।
अ. भा. जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप फेडेरेशन के राष्टीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने नवमनोनित अध्यक्ष आशीष नेहा पारख को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए मैत्री से संगठन और संगठन से सेवा की ओर के कथन को सार्थक करे। अध्यक्षीय पिन निवृतमान अध्यक्ष सुभाष सरोज श्रीश्रीमाल ने नवीन अध्यक्ष आशीष नेहा पारख को लगाई। स्वागत उदबोधन मे संस्थापक अध्यक्ष प्रभात प्रतिभा चोपड़ा ने कहा कि 7 वर्ष पूर्व रोपा गया बीज आज मजबूत पेड़ बनकर लहलहा रहा है, इसे और घना करे। स्वस्तिक ग्रुप के पदाधिकारियो और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ स्वर कोकिला किरण सिरोलिया और वीरेंद्र नाहर ने दिलाई। राजेंद्रजी जैन ने कहा कि स्वस्तिक ग्रुप संस्था से बढ़कर एक परिवार हैं जहाँ सब एक दूसरे का सहयोग करते है।
स्वस्तिक ग्रुप के इस गरिमामय शपथ समारोह का प्रभावी संचालन ग्रुप संरक्षक ( पूर्व अध्यक्ष) पंकज बाफना एवं उपाध्यक्ष प्रगति हरकावत द्वारा बहुत ही शानदार अंदाज मे किया गया। अतिथि स्वागत आप दोनो ने काव्यात्मक रूप से किया जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा की।
शपथ समारोह के पूर्व ग्रुप संस्थापक प्रभात प्रतिभा चोपड़ा ने मशाल प्रज्वलित कर ग्रुप की विकास यात्रा में पूर्व अध्यक्ष पंकज डॉ. प्रगति बाफना को सौंपा, जिनके द्वारा निवृतमान अध्यक्ष सुभाष सरोज श्रीश्रीमाल को प्रदान की गई, एवम नवीन अध्यक्ष आशीष नेहा पारख ने मशाल ग्रहण कर ग्रुप के सर्वांगीण विकास की शपथ ली।
विशेष अतिथि के रूप मे मंच पर अ.भा.जैन श्वेतांबर सौ. ग्रुप्स फेडरेशन के कमलेश कोठारी,प्रकाश भटेवरा, पियूष जैन, राजेंद्र जैन, संजय नाहर,दीपक टीनू भटेवरा, एडवोकेट दिलीप सिसोदिया,अभय बाफना,विनोद जैन,अनिल जैन पारस मोदी,अरिहंत जैन,सुनील तातेड, अनिल सामोता आदि उपस्थित थे।
अतिथि स्वागत ग्रुप संरक्षक भरत शिखा पारख, चेयरमैन महेंद्र संतोष छल्लानी, उपाध्यक्ष प्रगति पारस हरकावत, निलेश मीना जैन, प्रचार सचिव संजय मंजू पोरवाल ने किया। ग्रुप संस्थापक प्रभात प्रतिभा चोपड़ा का अभिनंदन पत्र का वांचन उपाध्यक्ष अंकित निशा चोपड़ा एवम निवृतमान अध्यक्ष सुभाष सरोज श्रीश्रीमाल का अभिनंदन पत्र वांचन सचिव अमित अदिति जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया,,तत्पश्चात ग्रुप कोषाध्यक्ष प्रदीप माधवी जैन द्वारा जल संरक्षण पर प्रभावी वक्तव्य दिया गया। मंगलाचरण ग्रुप की महिला कार्यकारिणी टीम प्रगति हरकावत, मेघा मोदी, मीना जैन, अदिति जैन,माधवी जैन,आशिता जैन,स्मिता कोठारी, नम्रता जैन द्वारा किया गया। स्वागत गीत ग्रुप पदाधिकारी प्रतिभा चोपड़ा,साधना गादिया, प्रगति बाफना,संतोष छल्लानी, सरोज श्रीश्रीमाल, नेहा पारख, द्वारा प्रस्तुत किया गया, जल संरक्षण संवर्धन एवम जल बचाओ जागरूकता पर प्रभावी नाटिका ग्रुप के बाल कलाकारों द्वारा दी गई जिसकी सर्वस्व सराहना हुई।
इस अवसर पर तेजल मीनल देसाई,सुशील तांतेड, शैलेंद्र नाहर, नरेंद्र जैन राठौर,अनिल सकलेचा, सुभाष चोपड़ा, सुभाष विनायका, पुखराज पगारिया,अजीत ललवानी, मनोज अनामिका बाकलीवाल,प्रीतेश गोलू सकलेचा, निर्मल पगारिया, भरत शाह,कल्पना पटवा, सहित सभी सामाजिक संस्थाओं के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार ग्रुप सचिव अभिषेक मेघा मोदी ने माना।