भाजपा किसान मोर्चा की नियुक्ति

रतलाम । मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह को रतलाम झाबुआ लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया पूर्व मे गुजरात के दाहोद व अन्य विधानसभा मे प्रभार दिये जाने पर वहा की जीत मे उनकी अहम भूमिका थी । इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा उन्हे बधाई दी गई उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई।