

बेंगलुरु। स्व. श्री निर्मल कुमार सेठी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर बेंगलुरू में ‘जैन धरोहर दिवस’ मनाया गया । स्व. श्री निर्मल कुमार सेठी ने अपने जीवन में 40 साल तक महासभा की अध्यक्षता को संभालते हुए देश विदेश में जैन धर्म, समाज सेवा एवं पुरातत्व के लिए जो कार्य किया उनके कार्य को देखते हुए देश में हर साल ‘जैन धरोहर दिवस’ पूरे जोर शोर से मनाया जाता है। आज तृतीय स्मृति दिवस के उपलक्ष पर ‘जैन धरोहर दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में किया गया। स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार सेठी मेमोरियल अवॉर्ड से श्रीमती सुचित्रा दास एवम् श्री ज्ञानमल शाह को उनके विशेष योगदान के लिए एक-एक लाख की राशि से सेठी ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
जैन धरोहर दिवस’ का आयोजन अपने पिताजी के याद में श्री धर्मेंद्र सेठी ने यह पूरा कार्यक्रम बहुत ही सुव्यवस्थित रूप, श्री सिद्धांत कीर्ति स्वामी की उपस्थिति मे किया। कार्य्रकम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन PNC व मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र हेगड़े रहे।
कार्यक्रम के स्वागत भाषण ज्ञानोंदय के अध्यक्ष जे.के जैन बेंगलुरु ने दिया। स्वामी सिद्धांत चक्र जी ने आशीर्वाद से सभी को संबोधित किया ,श्री नवीन जैन PNC सांसद राज्यसभा ने सेठी जी के कार्यों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री हुलास जी सेठी, श्री अरुण जी बाकलीवाल, श्री संजय जी गंगवाल, श्री धर्मेंद्र जैन जी सेठी के परिवार में श्रीमती रिंकू जैन, श्री चिरायु जैन, श्रीमती तमन्ना जैन, श्रीमती कल्पना बकलीवाल, श्रीमती रेखा गंगवाल, श्रीमती अनूप देवी जैन, श्रीमती संतोष गंगवाल, श्रीमती मधू जैन, श्री आशीष जैन, श्री आभिषेक जैन, श्रीमती सारिका जैन, श्री टिकू कला आदि।
श्री सुरेंद्र जी हेगडे, जय कुमार जी उपाध्ये, श्री राजकुमार जी सेठी महामंत्री तीर्थ, श्री रमेशजी तिजारिया कार्याध्यक्ष, श्री सुंदर लाल जी डागरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा, श्री जमनालाल जैन हपावत अध्यक्ष ग्लोबल महासभा, श्री महावीर जी गंगवाल हाथीगोला (अध्यक्ष गोहाटी समाज), श्री अशोक जी छाबड़ा (असम), श्री रमेश जी, श्री भागचंद जी भास्कर, श्री सोहन लाल जी कासलीवाल, श्री मनीष जी जैन, श्री अशोक जी सेठी, श्री निहाल जी ठोलिया, श्री युगल जी सोनी, श्री सुमत लला जी, श्री निर्मल जी पाटोदी, श्री विकास जी जैन (बेंगलुरु), श्री प्रमोद जी, श्री के के जैन जी व विकास जी दिल्ली आदि श्रेष्ठि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को तन मन धन से स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी के सुपुत्र श्री धर्मेंद्र सेठी ने सेठी ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित किया एवं इसको पारस चैनल, जिनवाणी चैनल, आदिनाथ चैनल आदि में लाइव प्रक्षेपित किया गया। जमनालाल जैन हपावत मुंबई अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा।