ग्राम तीतरी में मतदाता जागरुकता की शपथ ली गई

रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आगामी 13 मई को होने वाले मतदान के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक जागरूकता उत्पन्न की जा रही है। इस क्रम में गुरुवार को जिले के तीतरी ग्राम में मतदाता जागरूकता शपथ ली गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने मतदाता शपथ का आयोजन करते हुए ग्रामीणों से प्रतिशत मतदान हेतु अपील की। इस दौरान सहायक सचिव श्री राधेश्याम चौहान भी उपस्थित रहे।
औद्योगिक क्षेत्र में भी मतदान की शपथ
इसी प्रकार गुरुवार को श्रम विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एक आयोजन में रतलाम औद्योगिक क्षेत्र में भी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वीप प्लान के तहत मतदान की शपथ दिलाई गई। श्रम निरीक्षक सुश्री निशा गणावा तथा श्रीमती नलिनी कटारा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्रमिक हित में बनाए गए अधिनियमों तथा अधिकारों की जानकारी भी दी गई। बाल श्रम तथा उसके दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया।