

रतलाम । कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 2 मई को वृत्त प्रभारी रतलाम श्री पुष्पराज सिंह द्वारा रतलाम के जुलवानिया में अवैध मदिरा का संग्रहण करते हुए रंबाबाई पति रामचंद्र के कब्जे से 10 ली हाथ भट्टी मदिरा, छोगालाल पिता रामचंद्र से 7 लीटर हाथ भट्टी एवम 300 किलोग्राम लहान, ग्राम गुरलीपाड़ा से नगजी पिता कमजी से 10 ली हाथ भट्टी मदिरा एवम सड़क किनारे से 600 किलोग्राम लहांन, ग्राम बड़बड़ से कैलाश पिता बिरिया से 27 ली हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। जब्त 54 ली हाथ भट्टी मदिरा व 900 किलोग्राम लहान की अनुमानित कीमत 1 लाख 800 रूपए है।
इसी प्रकार वृत्त प्रभारी परगना, वंदना अग्रवाल द्वारा रतलाम के ग्राम झर में कैलाश नारायण पिता विजेंद्रसिंह के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 100 मसाला पाव, 12 प्लेन देशी मदिरा पाव तथा 24 बीयर केन तथा ग्राम संदला में हेमेंद्र सिंह के कब्जे से 12 प्लेन पाव जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक श्री ए.के. दवे, वंदना अग्रवाल, श्री चेतन वैद, मीनाक्षी रेवाले, आरक्षक श्री संतोष कुमार नेका, श्री भगवती सोलंकी, विक्टोरिया बोरासी, श्री बनसिंह अहरे, श्री रामचरण पवार, भावना खोड़े, पुष्पा मीणा, नगर सैनिक श्री बद्रीलाल, श्री चेतराम की सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।