

जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार पूर्व विधायक दिलीप सिंह जी गुर्जर के समर्थन में जावरा नगर के वार्ड नंबर 8, 9, 10 के कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस का न्याय पत्र नारी न्याय युवा न्याय किसान न्याय हिस्सेदारी न्याय श्रमिक न्याय पत्र वितरित कर कांग्रेस उम्मीदवार को सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क में जावरा विधानसभा प्रभारी मो. युसूफ कडपा पूर्व जनपद पंचायत जावरा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, महेंद्र गंगवाल, नगर पालिका जावरा के पार्षद मो. मुस्तकीम मंसूरी आसिफ भाई कबाड़ी शौकत भाई, अनस कल्याणे, विनोद ओरा, हीरालाल मेहता, मसूद परदेसी, विमल पोखरना, राजेंद्र कल्याणे, राजू भाई, आनंदीलाल लोढा, मुन्ना भाई, भैया भाई, राजू भाई, नईम भाटी, अतीक भाई, पूनम चंद रारोतिया, जुबेर भाई, भुरू खान, आबिद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।