स्व. भारत सिंह जी राठौर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रतलाम। दिनांक 2 मई 2024,गुरुवार को 80 वर्षीय श्री भरत सिंह जी राठौर (रेलवे के मुख्य प्रशिक्षक सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीजल शेड से सेवानिवृत्त) का आकस्मिक निधन हो गया । उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।आयोजन में राजपूत समाज हाथीखाना के भारत सिंह राठौर,नरेंद्र सिंह सोलंकी ,देवी सिंह राठौर व अखिल भारतीय राजपूत समाज सेवा के जिला अध्यक्ष दिनेश वाघेला ने श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला । शोक सभा में मनोहर सिंह चौहान, बाबूलाल सिसोदिया ,सुनील चतुर्वेदी ,अमित मिश्रा ,मनोहर सिंह बारोट ,गिरीश जी, समाज के पदाधिकारी व रेलवे से उनके पुराने मित्रों ने श्रद्धांजलि दी।