अभी तक कैमरे लगाने की शुरुआत नही करने वाले संस्थानों में पुलिस द्वारा चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी
रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे एवम एसडीएम रतलाम शहर संजीव पाण्डे द्वारा शहर के सभी कोचिंग संचालकों की बैठक ली गई थी। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कोचिंग संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए थे। रतलाम पुलिस की पहल पर कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी कोचिंग संचालकों को कोचिंग सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु समझाईश दी गई थी। जिसके परिपालन में शहर में स्थित 06 कोचिंग संस्थान संचालकों द्वारा कोचिंग परिसर में 2–2 कैमरे लगवाए जा चुके है जो निम्नानुसार है।
1.श्र्यास कोचिंग संस्थान, सिलावटो का व्यास थाना मानक चौक रतलाम
2.DIPS कोचिंग सेंटर, धनजी भाई का नोहरा थाना मानक चौक रतलाम
3.अभ्यास कोचिंग संस्थान, शास्त्री नगर थाना स्टेशन रोड रतलाम
4.प्रजापति इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर थाना स्टेशन रोड रतलाम
5.सफल अकादमी साक्षी पेट्रोल पंप थाना आइए रतलाम
6.नीटोलॉजी कोचिंग संस्थान 80फीट रोड थाना आइए रतलाम
उक्त 06 कोचिंग संस्थानों में प्रत्येक में 2–2 कैमरे कुल 12 कैमरे लगाए जा चुके है तथा 02 कोचिंग संचालकों 1. एवेंजर कोचिंग संस्थान, स्टेशन रोड थाना स्टेशन रोड, 2.पैसिफिक कोचिंग संस्थान, न्यू रोड थाना स्टेशन रोड द्वारा कैमरा लगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
रतलाम पुलिस द्वारा बैठक में उपस्थित अन्य कोचिंग संचालक जिनके द्वारा कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं की गई है उन कोचिंग संस्थानों पर पुलिस द्वारा चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।