भाजपा प्रत्याशी गुप्ता आज 5 मई को जावरा, पिपलौदा में करेगे जनसम्पर्क

जावरा। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज दिनांक 5 मई रविवार को दोपहर 3:30 बजे से जावरा नगर में जनसंपर्क करेगे। विधानसभा संयोजक महेश सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि गुप्ता श्री दुर्गामाता मंदिर चौपाटी से जनसंपर्क प्रारंभ कर चौपाटी रोड,रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई रोड, निमचोक, पिंजारवाड़ी,आजाद चोक, सोमवारिया,गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा,शुक्रवारिया,फूटी बावड़ी, पिपली बाजार, जवाहर पथ,चूड़ी बाजार, बजाजखाना, कोठी बाजार आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करेगे।पिपलौदा भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने बताया कि गुप्ता शाम 7 बजे पिपलौदा नगर में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेगे।