रक्तदान अंगदान जन अभियान बनें जीवन सवारें में सहायक बनें


रतलाम। आर्य समाज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम पाचों संगठनों द्वारा योगमय यज्ञमय भक्तिमय रोगमुक्त स्वर्ण भारत संकल्प लिए नियमित नि:शुल्क योग कक्षा स्वाध्याय में समस्त आवासीय क्षेत्र एवं नगरवासी योग साधकगण प्रकृतिमय परिवेश में महर्षि दयानंद वैदिक विघालय, इन्दिरा नगर रतलाम प्रात: 06 बजें से 07:15 बजें तक सम्मिलित होकर स्वस्थ शरीर संरचना का नवनिर्माण करें।
आज महादेव लोक श्रृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने साधकों को मंत्रोच्चारण विधि योग अध्यात्म ऋषि संस्कृति की महत्ता पर व्याख्यान दिया योगगुरु पतंजलि युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में नित्येन्द्र आचार्य राजेश चांदवानी की देखरेख में योग साधकगण लाभ ले रहे हैं।
योग कक्षा संयोजक प्रकाश अग्रवाल ने स्वामी जी का पुष्पमाला सत्यार्थ प्रकाश से सम्मानित किया गया स्वामी जी के हाथों योग सेवकों को आशिर्वाद स्वरूप पांच मुखी रुद्राक्ष प्रसादी भेंट की गई म.प्र.जन अभियान परिषद् विकासखण्ड समन्वय शैलेंद्र सिंह सौलंकी ने मानव जीव प्रकृति संरक्षण संवर्धन कर सेवा ही परमोधर्म की राह चल हरसंभव जरुरतमंदों के सहायता बनें रक्तदान अंगदान जन अभियान बनें किसी का जीवन संवारने में सहयोगी बनें प्रति रविवार प्रातः 08:30 बजें सामूहिक औषधीय हवन कुंड महायज्ञ में समाजजन आहूति दे।