अक्षय तृतीया पर जैन समाज के 11 सेवाभावी का नाम नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा

जावरा( अभय सुराणा) । नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड के सी. ई.ओ. विनायक अशोक लुनिया ने बताया कि जैन समाज का आधार ही सेवा, दया, करुणा एवं उसके साथ ही जहां आवश्यकता है वहा सहयोग करना रहता है। और सेवा भावना को सम्मान देते हुए नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा जैन समाज के 11 समाजसेवियों तपस्वियों गुरु भगवंतो के नाम नवकार सेवा वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएंगे। जिसकी घोषणा अक्षय तृतीया पर होगी। श्री लुनिया ने बताया कि जिन लोगों के नाम का चयन होगा उनके जीवन के ऊपर आधारित हिंदी एवं इंग्लिश भाषा में वेब सीरीज नमस्ते जिंदगी का निर्माण किया जाएगा इस सीरीज में उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रदर्शित किया जाएगा जिनके माध्यम से दुनिया भर में 100 मिलियन दर्शक रिकॉर्ड होल्डर के कार्य से परिचित होंगे।