
जावरा (अभय सुराणा)। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के पक्ष में वार्ड में भ्रमण कर उन्हें जिताने की अपील की जा रही है जनसंपर्क में कांग्रेस द्वारा दिए गए गारंटी में प्रत्येक महिला को ₹100000 प्रतिवर्ष दिए जाएंगे शिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा प्रत्येक मोहल्ले में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर पहाड़ियां चौराहे ध्यान मंदिर के पीछे गली नंबर एक व दो विद्या विहार अरिहंत कॉलोनी सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी हॉस्पिटल रोड काठेड़ परिसर महावीर कॉलोनी शहर पनाह रोड सागर पेशा खिड़की दरवाजा आदि स्थानों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, कांग्रेस नेता शांतिलाल दसेडा, नीति राज सिंह, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, सेवा दल के प्रमुख मसूद परदेसी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार, राजस्व समिति चेयरमैन लोकेश विजवा, जलकल समिति चेयरमैन मुस्तकीम मंसूरी, चेयरमैन आसिफ कबाड़ी, पार्षद प्रतिनिधि विनोद ओरा, अनिस कल्याणे, शौकत भाई अहमद भाई, आमिर खान, नंदू राठौर जावरा विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित ललवानी, मनीष बैरागी, हरीश निंबे बाले भाई, रमेश पोरवाल, विजय कोठारी, आनंदीलाल लोढ़ा, सोनू खान, जमालुद्दीन अशफाक शाह आदि साथी गण उपस्थित थे।