- जन-जन योग से निरोग – विशाल योग जागरण वाहन रैली
- योगमय भक्तिमय यज्ञमय स्वर्ण नगरी रतलाम

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी डॉ परमार्थ देव महाराज का 27 से 29 मई 2024 प्रातः 05 से 07:30 बजे तक तीन दिवसीय नि:शुल्क इंटिग्रेटेड विशाल योग शिविर कालिका माता सांस्कृतिक योग कला मंच पर होगा शिविर को सफल बनाने में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट रतलाम हरसंभव प्रयत्नशील है।
रतलाम नगर की पहचान माँ कालिका माता के प्रकृतिमय प्रागंण में होने वाले विशाल योग शिविर को लेकर आमजनों में उत्साह उमंग दिखाई दे रहा हैं योगमय भक्तिमय योग जागरण वाहन रैली जो नगर में 25 मई शाम 5 बजें हनुमान ताल बालाजी महाराज का आशिर्वाद लिए नगर के प्रमुख चौराहों मार्गो से होतें हुए शिविर स्थल श्री कालिका माता मंदिर पर समापन होगी जिसमें समस्त सामाजिक धार्मिक योग खेल संस्थाएँ व मध्यप्रदेश के 12 जिलों से आए योग शिक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता भी सम्मिलित होकर वाहन रैली व योग शिविर में सम्मिलित होकर व्यक्तिगत एवं सोशल मीडिया नेटवर्क द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है संपूर्ण जानकरी युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा दी गई।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी राजेन्द्र आर्य युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा किसान सेवा समिति प्रभारी हरिश यादव युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य राजेश चांदवानी महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री सुश्री जयश्री राठौर निखिल शर्मा अन्य महिला मंडल योगदान दे रहे हैं।