सुश्राविका श्रीमती शीला जी चोपड़ा की डोल यात्रा निकली

महाअभिग्रहधारी श्री राजेशमुनिजी म .सा. ने कल संथारा पचकाया था

जावरा (अभय सुराणा) । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा की वरिष्ठ सुश्राविका श्रीमती शीला जी चोपड़ा धर्मपत्नी स्व. प्रकाशचंद्र जी चोपड़ा को 100 वा संथारा के प्रत्याख्यान पूज्य गुरुदेव तपकेसरी , उग्र विहारी , महाअभिग्रहधारी गोल्डन बुक अवार्ड से सम्मानित श्री राजेशमुनिजी म .सा. ने कल संथारा पचकाया । आप राजेश, रितेश , नवनीत चोपड़ा की पूजनीय माताजी थे आपका संथारा उनके निवास स्थान राज राजेंद्र जयंत कॉलोनी वाटिका के सामने खाचरोद रोड पर गतिमान था। रात्रि 11:10 बजे 9 घंटे का संथारा आया आज उनकी डोल यात्रा प्रात 9:00 बजे उनके निवास स्थान से निकाली गई । श्री आनंदी हनुमान शमशान पर उन्हें श्री राकेश मेहता, श्री अशोक झामर ,श्री चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, श्री प्रकाश तातैड, श्री कमलेश दोसी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही पूज्य उपाध्याय डॉक्टर गौतम मुनि जी महारा साहब के पत्र का वाचन ऋषभ मेहता एवं राजेश मुनि जी महारा. साहब .के पत्र का वाचन श्री आनंद रांका ने किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन सुभाष टुकड़ियां ने किया।