रतलाम। जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के तत्वाधान में परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी महाराजा साहेब एवं ६० ठाणा मोहन बाग में समस्त श्री संघ को अपनी पावन निश्रा प्रदान करने के लिए सैलाना रोड स्थित मोहन बाग में विराजित है।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के सचिव अमित कोठारी ने बताया की गुरुदेव की पावन निश्रा में समस्त कस्तूरबा नगर एवं अलकापुरी क्षेत्र में धर्म की गंगा बह रही है। प्रतिदिन सुबह ९ से १० बजे गुरुदेव के प्रवचनों का आयोजन होता है, दोपहर को ३ से ४ बजे महिलाओ को साध्वी महाराजा साहेब के द्वारा विशेष पाठ सिखाये जातें है। रात्रि ७ .३० से ८ .३० बजे बच्चो के संस्कार शिविर का आयोजन हो रहा है जिसमे छोटे छोटे बच्चे जैन धर्म से सम्बंधित शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण करते है। इसके पश्चात् रात्रि ८,३० से ९,३० बजे पुन केवल पुरुषो के प्रवचन का आयोजन होता है। आज के प्रातःकालीन प्रवचन मैं गुरुदेव ने बताया की क्रोध अग्नि के समान होता है जो न सिर्फ हमरे शरीर को जलाता है बल्कि हमारे पुण्यो , अच्छे विचारो और हमारी आत्मा को भी जलाता है इसीलिए क्रोध से दूर रहकर बचने की सलाह दी।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के अध्यक्ष श्री हंसराज जी चोपड़ा के द्वारा प्रवचन के पश्चात् की प्रभावना का लाभ लिया गया। जैन श्री संघ सज्जन मिल सरंक्षक जयंत वोहरा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान हिम्मत गेलड़ा , दिलीप गेलड़ा ,जयंतीलाल जैन ,अनिल मेहता , सुभाष सेठिया , प्रमोद रांका ,प्रकाश नांदेचा ,मनोज भंडारी , अमृत जैन , अशोक भंडारी , कमलेश भंडारी , राजेश मेहता , आदेश ललवानी ,विमल छाजेड़ ,रमेश कोठारी ,पुखराज चंडालिया ,प्रकाश नांदेचा , प्रदीप बोलिया ,शैतानमलजी वोहरा , अखिलेश जैन , प्रहाद मालवी ,ताराचंद नाहर , झमक छत्तर , ताराचंद पीतीलिया , विजय पीतीलिया ,उपेंद्र जैन , अशोक लुनिया , राजेश गाँधी , पप्पू बम्बईवाला आदि उपस्तिथ रहे।