

इंदौर। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर स्वस्तिक द्वारा फेडरेशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा-जीव दया प्रकल्प के तहत स्वस्तिक ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रभातजी- प्रतिभाजी चोपड़ा द्वारा एक सद्गृहस्थ परिवार को खाद्य सामग्री एवं एक बच्चे की स्कूल फीस स्वस्तिक ग्रुप के निर्वतमान अध्यक्ष श्री सुभाष जी सरोज जी श्रीश्रीमालराज शांति आशियाना वृद्धआश्रम में एक दिन के भोजन का लाभ लिया।
स्वस्तिक ग्रुप के अध्यक्ष आशीषजी-नेहाजी पारख जो की अपने सहज, सरल स्वभावी व मानव सेवा के पर्याय है उनके द्वारा ग्रामीण जीवन ज्योति शिक्षण संस्था श्रमिक कॉलोनी में 5 कंप्यूटर (लगभग 75000 के) प्रदान कराए गए, ताकि उन अनाथ बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके, इस अवसर पर संस्था द्वारा व फेडरेशन के व्यक्तियों द्वारा उनका अभिनंदन व स्वागत किया और आगे भी ऐसे ही कार्य करने की प्रेरणा दी।
स्वस्तिक ग्रुप की उपाध्यक्ष प्रगतिजी – पारसजी हरकावत चांदमारी का भट्टा स्थित स्थान पर 300 झुग्गी झोपड़ी वाले व्यक्तियों व बच्चों को शुद्ध भोजन के पैकेट का वितरण किया ।
स्वस्तिक ग्रुप के मानव सेवा संयोजक जो सदेव ऐसे कार्यों में अग्रसर रहते हैं सुशीलजी- सुनीताजी कूकड़ा व अमितजी-चेतनजी कूकड़ा, अंकितजी-अंजलिजी लुक्कड़ द्वारा जीव दया प्रकल्प में सहयोग कर अहिल्या माता गौशाला में गौ सेवा का लाभ लिया व सभी उपस्थित सदस्यो द्वारा गौ सेवा कर जीव दया का पुण्य लाभ लिया।