

रतलाम। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम द्वारा राष्ट्रीय फेडरेशन का 29 वां स्थापना दिवस सेवा दिवस के रुप में रतलाम में घर-घर व प्रतिष्ठान प्रतिष्ठान जाकर मीठा नीम, बादाम ,गुलमोहर, शीशम, नीलगिरी ,सीताफल, जामफल आदि पौधों का वितरण शहर में प्रतिष्ठानों, चलने वाले राहगीर, मोटरसाइकिल चलाने वाले स्कूटर चलाने वालों को रोक-रोक का पौधा का वितरण किया और साथ ही उन्हें कहा कि आपने अपने घर जाकर पौधे को गमले में लगाइए और इसकी रक्षा कीजिए। जैन श्वेतांबर सोशल के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका व वर्तमान अध्यक्ष अनिल बोहरा ने बताया कि अभी 250 का वितरण कीया है तथा इस अभियान को निरंतर चलाते हुए आगे 1100 पौधों का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा, फेडरेशन की कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका, संस्था चेयरमैन सुभाष मुणत, पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन, संजीव कोठारी, सुनील चपलोद ,संजय मोदी ,वर्तमान अध्यक्ष अनिल बोहरा, निर्वातमान अध्यक्ष अजय गोखरू, सचिव निलेश कड़ी वाला व विपिन पुगलीया आदि अनेक ग्रुप के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजेश रांका ने दी।