
रतलाम। रोडवेज बस स्टैंड पर दिनांक 1 जून को रोते हुए 80 वर्ष की महिला से ऑटो स्टैंड पर लोगों ने रोने का कारण पूछा पर वह कुछ भी बता नहीं पा रही थी ऐसे में उधर से गुजर रहे संजय कोठारी को महिला की समस्या निदान करने के लिए रिक्शा वालों ने कहा उन्होंने तत्काल समाजसेवी गोविंद काकानी को पूरी घटना बताई और रिक्शा से जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में वार्ड प्रभारी पुष्पा गुर्जर की देखरेख में भर्ती करवाया।
मेहनत रंग लाई
समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा प्रतिदिन नाश्ते के साथ महिला से पूछने पर उसने अपना नाम गंगा देवी पति रामफल उम्र 80 वर्ष निवासी रमईपुर पट्टी जिला प्रतापगढ़( उत्तर प्रदेश) बताने पर दिनांक 5 जून को दोपहर साबरमती एक्सप्रेस से जीआरपी के महेंद्र तिवारी, राम जाट आरपीएफ की मोनिका मिंज, ट्रेन गार्ड देवेंद्र कुमार मिश्रा के सहयोग से सुरक्षित महिला डब्बे में बिठाकर रवाना किया |
दूसरा प्रकरण
दिनांक 5 जून सुबह मुंबई से रवाना हुई रुखसार पिता मोहम्मद महबूब उम्र 30 वर्ष निवासी मथुरा नगर शाहजहांपुर( उत्तर प्रदेश) की तबीयत बिगड़ने पर उसे आरपीएफ की मोनिका मिंज ने जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया एवं डॉक्टर से इलाज करवा कर उसे भी इसी साबरमती गाड़ी से घर के लिए रवाना किया |दोनों महिलाओं को समाजसेवी अंकित खंडेलवाल से रतलाम का नमकीन, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रास्ते के लिए ब्रेड, फल, पानी की बोतल एवं शाल दी गई| दोनों प्रकरण में ट्रेन पर छोड़ने आए अस्पताल के वार्ड बाय गोलू भैया का सराहनीय सहयोग मिला| ट्रेन रवाना होने के पूर्व रोते हुए महिला गंगा देवी आशीर्वाद देते हुए रतलाम के सभी समाजसेवियों का हाथ जोड़कर बार-बार धन्यवाद देती रही|