जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र में हुआ धर्ममय माहौल

रतलाम। जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के तत्वाधान में परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी महाराजा साहेब एवं ६० ठाणा मोहन बाग में समस्त श्री संघ को अपनी पावन निश्रा प्रदान करने के लिए सैलाना रोड स्थित मोहन बाग में विराजित है । जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के सचिव अमित कोठारी ने बताया की सर्वप्रथम सुबह ९ से १० बजे प्रवचन हुए जिसमे गुरुदेव ने बताया की हर मनुष्य के जीवन में समस्या आती है पर मनुष्य का सारा फोकस सिर्फ समस्या पर होता है पर समस्या की जड़ पर नहीं , इसीलिए समस्या जाती है और फिर आ जाती है यदि हम समस्या के कारण पर कार्य करेंगे तो समस्या जड़ से समापत हो जाएगी।
प्रवचन के पश्चात् प्रभावना का लाभ श्रीमती शांता बेन मणि लाल जी सुराणा परिवार ने लिया। रात्रि ७.३० से ८.३० बजे छोटे बच्चो के संस्कार शिविर का आयोजन हुआ जिसमे नन्हे मुन्हे बच्चो के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ अपने जैनत्व को पोषित किया। जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के संरक्षक जयंत वोहरा एवं अध्यक्ष श्री हंसराज जी चोपड़ा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान हिम्मत गेलड़ा, दिलीप गेलड़ा, जयंतीलाल जैन, अनिल मेहता, सुभाष सेठिया, प्रमोद रांका, प्रकाश नांदेचा, मनोज भंडारी, अमृत जैन, अशोक भंडारी , कमलेश भंडारी, राजेश मेहता, आदेश ललवानी, विमल छाजेड़ , रमेश कोठारी, पुखराज चंडालिया, प्रकाश नांदेचा प्रदीप बोलिया, शैतानमलजी वोहरा, अखिलेश जैन, मालवी, ताराचंद नाहर, झमक चत्तर, ताराचंद पीतीलिया, विजय पितलिया, उपेंद्र जैन, अशोक लुनिया, राजेश गाँधी, पप्पू बम्बईवाला आदि उपस्थित रहे।