जन्म कल्याणक मनाने का लाभ श्रीमति शांताबाई गेंदालाल जी कोठारी एवं समस्त कोठारी परिवार रतलाम को मिला


रतलाम। श्री शान्तिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक मंगलवार दिनांक 04/06/2024 मंगलवार जेष्ठ वदी 13 को (मातृ जन्म भूमि ) शांता बाई कोठारी सेमलिया तीर्थ ट्रस्ट मंडल की आज्ञा से इस वर्ष जन्म कल्याणक मनाने का लाभ श्रीमति शांताबाई गेंदालाल जी कोठारी एवं समस्त कोठारी परिवार रतलाम को मिला एवं बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ अभिषेक, वरघोड़ा, एवं स्वामीवासल्य मे सेमलिया नामली जावरा रतलाम खाचरोद राजगढ़ भानपुरा इंदौर एवं सम्पूर्ण मालवा के शान्तिनाथ भगत ने जन्मकल्यांक मनाया। इस अवसर पर पूज्य साध्वी जी की निश्रा प्राप्त हुई ट्रस्ट बोर्ड के पदाधिकारी ने लाभार्थी परिवार के प्रकाशचंद्र, आनंद सविता, हेमंत प्रभा, जय तृप्ती कोठारी का सम्मान किया जैन श्वेतांबर सोशल्य ग्रुप रतलाम श्री नागेश्वर पूनम मंडल रतलाम ने भी कोठारी परिवार का सम्मान किया तथा कोठारी परिवार मे पधारे सभी धर्मालू का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।