रतलाम। जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के तत्वाधान में परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी महाराजा साहेब एवं ६० ठाणा मोहन बाग में समस्त श्री संघ को अपनी पावन निश्रा प्रदान करने के लिए सैलाना रोड स्थित मोहन बाग में विराजित है । जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के सचिव अमित कोठारी ने बताया की समस्त कस्तूरबानगर और अलकापुरी में जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव गणिवर्य कल्यानरत्नविजय जी महाराजा साहेब के प्रवचनों की धूम मची हुए है। सर्वप्रथम सुबह ९ से १० बजे प्रवचन हुए जिसमे गुरुदेव ने बताया की इंसान क्रोध को अपना परममित्र बना लेता है और यह समझने लगता है की क्रोध करने से ही उसका कार्य होता है , एवं क्रोध करने से ही उसका तेज बढ़ता है और इसी ग़लतफ़हमी मैं क्रोध सर चढ़ जाता है और मजबूत हो जाता है और यही से मनुष्य का पतन होने लगता है इसीलिए गुरुदेव ने क्रोध से बचने की सलाह दी ।
प्रवचन के पश्चात् प्रभावना का लाभ श्रीमती सूरजबाई लालचंद हिम्मत जी गेलड़ा परिवार के द्वारा लिया गया ।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के संरक्षक जयंत वोहरा एवं अध्यक्ष श्री हंसराज जी चोपड़ा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान प्रकाश नांदेचा ,मनोज भंडारी , अमृत जैन , अशोक भंडारी , कमलेश भंडारी , राजेश मेहता , आदेश ललवानी ,विमल छाजेड़ ,रमेश कोठारी ,पुखराज चंडालिया ,प्रकाश नांदेचा , प्रदीप बोलिया ,शैतानमलजी वोहरा , अखिलेश जैन , प्रहाद मालवी ,ताराचंद नाहर , झमक छत्तर , ताराचंद पीतीलिया , विजय पीतीलिया ,उपेंद्र जैन , अशोक लुनिया , राजेश गाँधी , पप्पू बम्बईवाला आदि उपस्थित रहे।