दीक्षार्थी बहन त्रिशला धम्मानी का राम गुरु के जयघोष के संग निकला वरघोड़ा हुआ अभिनंदन

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा मुमुक्ष त्रिशला धम्मानी का वरघोडा निकाला जो के घास बाजार समता सदन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग मानक चौक गणेशदेवरी बजाज खाना तोपखाना चांदनीचौक लक्कड़ पीठा होता हुआ छोटू भाई की बगीची पर पहुंचा बरघोडे में पुरुष सफेद वस्त्र व महिला केसरी या परिधान मे शामिल हुए ।
राम गुरु की जय जय कर दीक्षार्थी की जय जयकार के साथ बरघोडा प्रारंभ हुआ जिसमें संघ के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी व संघ की सभी इकाई समता युवा संघ महिला मंडल बहु मंडल बालक मंडल व संघ के सदस्य मौजूद थे उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के कार्यकारिणी सदस्य प्रीतेश गादिया ने बताया कि बरघोडे के पश्चात छोटू भाई की बगीची पर दीक्षार्थी परिवार का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य जी कश्यप एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं संघ के राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया पधारे कार्यक्रम की शुरुआत बहु मंडल द्वारा मंगलाचरण से की गई स्वागत गीत महिला मंडल के पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया स्वागत भाषण संघ के उपाध्यक्ष ललित कोठारी द्वारा दिया गया दीक्षार्थी बहन का परिचय संघ के मंत्री अशोक पिरोदिया द्वारा दिया गया तत्पश्चात अतिथि उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कश्यप द्वारा दीक्षार्थी बहन की शिक्षा व जन्म से मरण के बीच का जो संयम ही जीवन उन्होंने चुना उसकी महत्वता बताते हुए अनुमोदना की साथ ही साथ आपने परिवार के इस निर्णय को नमन करते हुए दीक्षार्थी बहन की संयमी यात्रा की मंगल कामना की इसी अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कोठारी ने दीक्षार्थी बहन के संयमी जीवन को छोटी सी उम्र में धारण करने पर अनुमोदना करते हुए सभी को धर्म के राह की प्रेरणा लेने की बात कही आचार्यश्री रामलाल जी मसा के प्रति अपने कृतज्ञ भाव प्रकट किये। उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम में दीक्षार्थी परिवार का बहुमान संघ के सुशील गोरेचा, रमेश कटारिया, अतुल बाफना, मदनलाल कटारिया, चंदन पिरोदिया, कपूर कोठारी, बाबूलाल सेठिया, सुदर्शन पिरोदिया, प्रकाश नंदेचा, विकास छाजेड़, निर्मल लूनिया, सुनील कोठारी, मणिलाल घोटा, सुमित कटारिया, राजेश सियार, प्रकाश कोठारी, निर्मल मूणत, प्रीतेश गादिया, श्रेणिक मांडोत, रवि कटारिया, संजय कोठारी एवं समस्त इकाइयों के अध्यक्ष मंत्री अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, रिंकु कोठारी, सोनाली गोरेचा, ऋषभ मूणत, जय बाफना, इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत एवं कार्यकारिणी द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत भी संघ के पदाधिकारी कार्यकारिणी द्वारा किया गया अंत में आभार संघ के उपाध्यक्ष सुशील गौरेचा ने माना।संचालन चंदन पिरोदिया ने किया।