विद्युत प्रभाव बंद रहने से पेयजल वितरण के समय में परिवर्तन

रतलाम 7 जून। 7 जून शुक्रवार को सांय 3.40 से सांय 4.15 बजे तक ऋतुराज पम्प हाउस व सांय 4.21 से सांय 4.58 बजे तक धोलावाड व मोरवानी फिल्टर प्लांट पर विद्युत प्रवाह बंद रहने से गंगासागर टंकी नहीं भर पाई जिससे 7 जून को सांयकाल किया जाना वाला जलप्रदाय 8 जून को निर्धारित समय पर व इसी टंकी से 8 जून को किया जाने वाला जलप्रदाय 9 जून को निर्धारित समय पर किया जायेगा।