जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत 9 जून को कलश यात्रा, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

रतलाम 7 जून । शासन निर्देशानुसार 5 से 16 जून तक चलाये जाने वाले जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत 9 जून रविवार को नगर निगम सभागृह में सांय 4 से 6 बजे तक जल संरक्षण विशय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता को आयोजन किया गया है। आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ नागरिक भाग ले सकतें है।
इसके अलावा 9 जून रविवार को सामाजिक धार्मिक महत्व की जल संरचना हनुमान ताल के समीप प्रातः 8 से बजे तक कलष यात्रा का आयोजन किया गया है। नगर निगम द्वारा महिलाओं से अपील की जाती है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कलष यात्रा में अधिकाधिक की संख्या में भाग लेवें।